छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिली सौगात, DA और HRA बढ़ाने का आदेश जारी, पेंशनरों के लिए भी खुशखबरी
Order issued to increase DA and HRA:आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों से पहले भूपेश सरकार ने बुधवार को राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए…
ADVERTISEMENT

Order issued to increase DA and HRA:आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों से पहले भूपेश सरकार ने बुधवार को राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. राज्य सरकार ने बढ़े हुए महंगाई भत्ता (डीए) और गृह भाड़ा भत्ता (एचआर) का आदेश जारी कर दिया है. इस ऐलान के बाद राज्य में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब केंद्र के बराबर 42 प्रतिशत हो गया है. जबकि पेंशनरों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत हो गया है. वित्त विभाग ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है. आदेश के मुताबिक, बढ़ा हुआ डीए, एचआरए का यह आदेश विगत एक जुलाई से प्रभावी होगा.