राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में हुआ स्वागत, मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलो भारोत्तोलन में रजत पदक जीता. CM विष्णु देव साय ने 30 लाख रुपये और आउट ऑफ टर्न DSP पद देने का ऐलान किया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सीएम साय के सोशल मीडिया X से.
ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का आज मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ज्ञानेश्वरी को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्हें 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश की प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प का सम्मान है.
