छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, 7 जिलों के कलेक्टर भी बदले, देखें किसे मिला कौन-सा विभाग?

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए ऋचा शर्मा और मनोज पिंगुआ समेत कई वरिष्ठ आईएएस अफसरों के विभागों में बदलाव किया है, साथ ही सात जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति कर शासन व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की है.

ADVERTISEMENT

IAS Officer
IAS Officer
google news

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति देने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी हालिया आदेश के तहत सीनियर अफसरों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें ऋचा शर्मा को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है.