ड्राइवर की एक घबराहट और खुल गया 447 किलो गांजे का राज, कबीरधाम में अंतर-राज्यीय सिंडिकेट बेनकाब

कबीरधाम पुलिस ने चिलफी बॉर्डर पर एक कंटेनर के गुप्त केबिन से 2.23 करोड़ रुपये का 447 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी ड्राइवर को गिरफ्तार कर पुलिस पूरे अंतर-राज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है.

ADVERTISEMENT

कंटेनर में बना रखा था सीक्रेट चैंबर
कंटेनर में बना रखा था सीक्रेट चैंबर
Google CTA

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. चिलफी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक को रोककर उसमें से 447 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजे की कीमत लगभग 2.23 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस ने मामले में पंजाब के एक आरोपी को हिरासत में लिया है.