माता-पिता की कुल्हाड़ी से ली जान, फिर बोरी में लाशें भरकर... हैरान कर देगा कलयुगी बेटे का ये कारनामा
सरगुजा के धौरपुर में एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में अपने माता-पिता की कुल्हाड़ी से वार कर नृशंस हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भाई के आते ही लाशें छोड़कर फरार हो गया.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ के सरगुजा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल एक बेटे ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपने ही जन्मदाताओं की बेदर्दी से हत्या कर दी. वारदात धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा की है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर 60 साल के हीराधर यादव और उनकी पत्नी गुलाबी यादव अपने घर में मौजूद थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बेटे से कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में अंधे हुए बेटे ने माता-पिता की डंडों से पिटाई शुरू कर दी. इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा, तो उसने घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी उठाकर अपने मां-बाप पर ताबड़तोड़ वार कर दिए.
