Kanker News: कांकेर लोकसभा सीट पर EVM की होगी जांच, कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ को कांकेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर ने EVM की मेमोरी एवं माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की थी. निर्वाचन आयोग ने जांच की मंजूरी दे दी है.

ADVERTISEMENT

Biresh Thakur
Biresh Thakur
google news

Kanker News: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की. कांकेर लोकसभा सीट ऐसी थी जहां बीजेपी मात्र 1884 वोटों के अंतर से जीती थी. कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर (Biresh Thakur) ये हार नहीं पचा पाए और इवीएम पर ही सवाल उठा दिए. उन्होंने EVM बदले जाने का गंभीर आरोप लगाकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जांच की मांग की थी. अब निर्वाचन आयोग ने ठाकुर के शिकायत पर जांच की मंजूरी दे दी है.