Kawardha Road Accident: विधायक भावना बोहरा हुईं भावुक, फिर उठाया बड़ा कदम
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पीड़ितों के बच्चों के शिक्षा, रोजगार से लेकर विवाह तक का जिम्मा लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक के इस फैसले की प्रशंसा की है.
ADVERTISEMENT

MLA Bhawna Bohra with victims family
Kawardha Road Accident: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 20 मई को हुए सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है. इस दर्दनाक घटना में तेंदू पत्ता इकट्ठा करके लौट रहे 19 ग्रामीणों की मौत हो गई थी. इस बीच पंडरिया विधायक भावना बोहरा (Bhawana Bohra) ने बड़ा कदम उठाया है जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है. दरअसल, बोहरा ने जिन मासूमों के सर से मां का साया उठ गया ऐसे करीब 24 बच्चों की शिक्षा, रोजगार से लेकर विवाह तक की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने विधायक के इस फैसले को सराहनीय बताया है.