Bijapur naxal encounter: लखमा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, कर दी ये मांग
बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने बीजापुर मुठभेड़ को लेकर साय सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं घटना की जांच की मांग भी की है.
ADVERTISEMENT

कवासी लखमा
Bijapur naxal encounter: बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा (kawasi lakhma) ने बीजापुर मुठभेड़ को लेकर साय सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं घटना की जांच की मांग भी की है. बता दें कि पुलिस ने दावा किया है कि बीजापुर के पीड़िया में 10 मई को एक मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए. हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि उसमें ज्यादातर लोग आम नागरिक थे.