छत्तीसगढ़ में भी केजरीवाल ने की मुफ्त सुविधाओं की बात, मान ने पंजाब मॉडल का किया जिक्र

छत्तीसगढ़ पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां से देश के हर राज्य को मुफ्त घोषणाओं का फायदा देने का दावा किया है. उन्होंने…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

छत्तीसगढ़ पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां से देश के हर राज्य को मुफ्त घोषणाओं का फायदा देने का दावा किया है. उन्होंने मंच से सात अलग-अलग मुफ्त सुविधाओं की बात की. मुफ्त में मिलने वाली बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, नौकरियां और बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा. आम आदमी पार्टी की यह महारैली बिलासपुर के साइंस मैदान में रखी गई, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संबोधित किया.