कोरबा: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में मचा बवाल, कमरे का दरवाजा तोड़, जान से मारने की दी धमकी
Sapna Choudhary news: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कोरबा शो में मचा बवाल. कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, गोली मारने की धमकी, तोड़फोड़ और लूटपाट का मामला दर्ज.
ADVERTISEMENT

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कोरबा शो में हंगामा और गोली मारने की धमकी
छत्तीसगढ़ के कोरबा में हरियाणा की मशहूर नृत्य कलाकार सपना चौधरी के साथ कोरबा में दुर्व्यवहार करने और गोली मारने की धमकी देने सहित रिजॉर्ट में तोड़फोड़ और लूटपाट सनसनीखेज मामला सामने आया है. वहीं दूसरे पक्ष ने इस मामले में अलग ही कहानी बताई है. फिलहाल सिटी कोतवाली कोरबा में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है.