गृहमंत्री शाह का दावा- ‘दो साल में देश से वामपंथी उग्रवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा’

Left Wing Extremism- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को कहा कि दो साल में देश से वामपंथी उग्रवाद पूरी तरह खत्म…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Left Wing Extremism- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को कहा कि दो साल में देश से वामपंथी उग्रवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा. वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए, शाह ने यह भी कहा कि वर्ष 2022 में पिछले चार दशकों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा और मौतों की सबसे कम घटनाएं देखी गईं. बता दें कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद की समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है.