सरकार की तरह हर पांच साल में बदल देता है पत्नी, बिना तलाक चौथी शादी की तैयारी, छत्तीसगढ़ के कोरबा से आया अनोखा मामला

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला ने अपने पति पर हर 5 साल में पत्नी बदलने और बिना तलाक चौथी शादी करने का आरोप लगाया है. महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को तुरंत जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ न्यूज
छत्तीसगढ़ न्यूज
google news

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक महिला ने अपने पति पर जो आरोप लगाए हैं, वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगते. पत्नी का कहना है कि उसके पति को 'हर पांच साल में बीवी बदलने' का शौक है और अब वह बिना तलाक लिए चौथी शादी रचाने की तैयारी में है. यह मामला अब छत्तीसगढ़ महिला आयोग की दहलीज तक जा पहुंचा है.