लाइव
Mahtari Vandana Yojana News: महिलाओं को कब मिलेगा पैसा? सीएम साय ने कर दिया ऐलान!
Mahtari Vandana Yojana News: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत कब पैसे मिलेंगे? यह प्रदेश में अभी सबसे बड़ा सवाल बन गया है. पहले महिला दिवस के दिन इसकी राशि सीधे खाते में आने की चर्चा थी, फिर 7 मार्च को पैसे मिलने की बात कही गई. वहीं अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया है कि महिलाओं को कब तक इस योजना के तहत राशि दी जाएगी.
ADVERTISEMENT

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 08:33 PM • 07 Mar 2024
Mahtari Vandana Yojana News: महतारी वंदन योजना को लेकर सीएम साय ने क्या कहा?
Mahtari Vandana Yojana News: महतारी वंदन योजना के पैसे कब मिलेंगे? इस सवाल पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि इसके पैसे लोकसभा चुनाव से पहले मिल जाएंगे. यानी आचार संहिता लागू होने से पहले महिलाओं के खाते में पैसे आ जाएंगे. - 08:31 PM • 07 Mar 2024
Mahtari Vandana Yojana News: महतारी वंदन योजना के तहत कितने पैसे मिलेंगे?
Mahtari Vandan Yojana Update- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी और विवाहित महिला पात्र होंगी. आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए. विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी. योजना के तहत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा. सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा. - 08:25 PM • 07 Mar 2024
Mahtari Vandana Yojana News: महिलाओं को कब मिलेगा पैसा? CG Round UP में जानें सीएम साय ने क्या कहा
Mahtari Vandana Yojana News: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत कब पैसे मिलेंगे? यह प्रदेश में अभी सबसे बड़ा सवाल बन गया है. पहले महिला दिवस के दिन इसकी राशि सीधे खाते में आने की चर्चा थी, फिर 7 मार्च को पैसे मिलने की बात कही गई. वहीं अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया है कि महिलाओं को कब तक इस योजना के तहत राशि दी जाएगी. CG Round UP में जाने-