बिना तिब्बत गए लें तिब्बती कल्चर का मजा! जानिए छत्तीसगढ़ के इस छुपे हुए हिल स्टेशन के बारे में, जहां ढलान पर उल्टा बहता है पानी!
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में स्थित मैनपाट एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अनोखे तिब्बती कल्चर के कारण 'छोटा तिब्बत' और 'छत्तीसगढ़ का शिमला' कहा जाता है.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ के इन जगहों को करें एक्सप्लोर
अगर आप वही पुरानी घिसी-पिटा हिल स्टेशनों की भीड़-भाड़ से तंग आ चुके हैं और कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो छत्तीसगढ़ का मैनपाट आपकी ट्रैवल लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए. सरगुजा जिले में बसा यह खूबसूरत और शांत इलाका सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी अनोखी संस्कृति के लिए भी जाना जाता है. इसे लोग प्यार से छत्तीसगढ़ का शिमला और ‘छोटा तिब्बत’ भी कहते हैं.
