Chhattisgarh: मनेंद्रगढ़ में पेड़ से टकराई बस, 5 लोगों की मौत, 32 घायल

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ (MCB जिले) में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. गुरुवार को यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकरा गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और 32 घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ADVERTISEMENT

गंभीर सड़क हादसे में कईयों की गई जान.
गंभीर सड़क हादसे में कईयों की गई जान.
Google CTA

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई है. गुरुवार को हुए इस हादसे में करीब 32 लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. ये हादसा यात्री बस के पेड़ से टकराने के बाद हुआ है. बस में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी. 

मनेंद्रगढ़ में एक यात्री बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई. इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. मनेंद्रगढ़ अस्पताल के अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी ने बताया कि हादसे में घायल 32 लोगों का इलाज मनेंद्रगढ़ में जारी है. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. यह पूरा मामला केल्हारी थाना इलाके का है. हादसे कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इधर, हादसे को लेकर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सरकार से मुआवजे की मांग की है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और घायलों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है. इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक का माहौल है. 

शराब के नशे में बेसुध मिले दुर्ग पुलिस के जवान, सड़क पर लावारिस मिली INSAS रायफल, SSP ने किया सस्पेंड

कई की हालत गंभीर 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है. बस में करीब 40 से ज्यादा यात्रियों के सवार होने की बात सामने आ रही है. बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी. दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच तेज रफ्तार बस अचानक सड़क से नीचे उतर गई और किनारे पर लगे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. 

इनपुट: धीरेंद्र विश्वकर्मा

नीली साड़ी और हाथ में AK-47 लेकर हवाई फायरिंग! जानिए कौन हैं IPS अंकिता शर्मा जिनकी हो रही खूब चर्चा