छत्तीसगढ़ में 'मिर्जापुर' जैसा खेल, मक्के के खेतों के बीच लहलहा रही थी 8 करोड़ की अफीम, ड्रोन उड़ा तो उड़े पुलिस के होश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने मक्के के खेतों के बीच छिपाई गई लगभग 8 करोड़ रुपये की अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ न्यूज
छत्तीसगढ़ न्यूज
google news

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे और सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. राज्य के इतिहास में पहली बार अफीम की कमर्शियल खेती का इतना बड़ा मामला उजागर हुआ है. दुर्ग पुलिस ने पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम समोदा और झेंझरी के बीच छापेमारी कर लगभग 8 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत के अफीम के पौधे जब्त किए हैं. इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.