Narayanpur Murder Case: बीजेपी पर भड़के दीपक बैज, पूछा- ये कौन सी किलिंग?

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने नारायणपुर हत्या मामले को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. जानें उन्होंने क्या कहा

ADVERTISEMENT

PCC President Deepak Baij
PCC President Deepak Baij
google news

Chhattishgarh Crime: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (Narayanpur murder case) जिले में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या मामले में प्रदेश की सियासत गर्म है. इसे लेकर विपक्षी कांग्रेस साय सरकार पर हमलावर है. बता दें कि 13 मई सोमवार देर रात को बखरूपारा में कांग्रेस नेता विक्रम बैस को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. गोली लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.