सुरक्षाबलों की कार्रवाई से घबराए नक्सली, हथियार छोड़ने को हुए तैयार...लेकिन पत्र में सरकार के सामने रखी दी ये डिमांड
देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है. इसी बीच नक्सलियों ने हथियार छोड़कर सरकार से बातचीत की पेशकश की थी और एक महीने का युद्धविराम घोषित किया था. लेकिन अब इस युद्धविराम की समयसीमा खत्म हो चुकी है.
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh News (सांकेतिक तस्वीर)
देश को नक्सल मुक्त बानाने को लेकर सरकार और अर्धसैनिक बलों का अभियान जारी है. सरकार ने इसके लिए 31 मार्च 2026 तक नक्सल की समस्या से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है. अर्धसैनिक बलों के ऑपरेशन में कई नक्सलियों के साथ ही उनके कमांडर मारे जा चुके हैं. इस बीच अब नक्सल समूहों ने सरकार के सामने एक बड़ा प्रस्ताव रखा है. दरअसल,सुरक्षाबलों की कार्रवाई से घबराए नक्सलियों ने हथियार छोड़ने और केंद्र सरकार से बातचीत की पेशकश करते हुए एक महीने के युद्धविराम की घोषण की थी और ये युद्धविराम आज खत्म हो रहा है.