Chhattisgarh Elections: नतीजों से पहले फलोदी सट्टा बाजार का बड़ा अपडेट, बघेल की हो गई बल्ले-बल्ले

Phalodi Satta Bazar new prediction for Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के नतीजों का इंतजार है लेकिन इससे पहले अटकलों का दौर भी जारी…

ADVERTISEMENT

Phalodi Satta Bazar
Phalodi Satta Bazar
google news

Phalodi Satta Bazar new prediction for Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के नतीजों का इंतजार है लेकिन इससे पहले अटकलों का दौर भी जारी है. अब राजस्थान (Rajasthan) में मतदान संपंन्न होने के बाद और छत्तीसगढ़ में नतीजों से पहले एक बार फिर फलोदी सट्टा मार्केट (Phalodi Satta Bazar) से नया अपडेट सामने आया है. फलोदी सट्टा बाजार के जानकारों ने सोमवार को बताया है कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Elections) में किस पार्टी का पलड़ा भारी है. बता दें कि प्रदेश की 90 सीटों पर 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग हो चुकी है. 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे. यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है.