छत्तीसगढ़ के विकास में आड़े आ रहा है कांग्रेस का ‘पंजा’: पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के विकास में उसका ‘पंजा’ आड़े आ रहा…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के विकास में उसका ‘पंजा’ आड़े आ रहा है और वह लोगों से ना सिर्फ उनका हक छीन रहा है बल्कि राज्य को ‘लूट कर बर्बाद’ करने को आतुर भी है. मोदी अपने एक दिवसीय दौरे में शुक्रवार को सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 7,600 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.