पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा: बस्तर बंद, सुरक्षा सख्त; नगरनार पर क्यों है तकरार?

PM Modi’s Bastar Visit- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे, साथ ही एनएमडीसी…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

PM Modi’s Bastar Visit- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे, साथ ही एनएमडीसी के स्टील प्लांट सहित 26,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे. लेकिन आज ही आदिवासी संगठनों और कांग्रेस ने पीएम की यात्रा के दौरान क्षेत्र में ‘बंद’ का आह्वान किया है और आरोप लगाया है कि मोदी सरकार स्टील प्लांट का निजीकरण करना चाहती है. यह इस्पात संयत्र बस्तर जिले के जगदलपुर से लगभग 22 किलोमीटर दूर नगरनार गांव में स्थित है.