12 जाति समूहों के एसटी वर्ग में शामिल होने पर गरमाई राजनीति, भाजपा-कांग्रेस में मची श्रेय लेने की होड़

छत्तीसगढ़ की 12 प्रमुख आदिवासी समुदायों को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने का रास्ता लगभग साफ हो गया है. लोकसभा के बाद अब राज्यसभा…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

छत्तीसगढ़ की 12 प्रमुख आदिवासी समुदायों को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने का रास्ता लगभग साफ हो गया है. लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी इससे जुड़ा विधेयक पारित कर दिया गया है. लेकिन इसे लेकर अब छत्तीसगढ़ के राजनीतिक दलों में श्रेय लूटने की होड़ मच गई है. सत्तारूढ़ कांग्रेस जहां इसे भूपेश सरकार की कामयाबी बता रही है, तो वहीं भाजपा इसके लिए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को क्रेडिट दे रही है. बता दें कि 12 जनजाति समुदाय लिपिकीय त्रुटि की वजह से अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल नहीं हो पाए थे.