न्यूड प्रदर्शन पर सियासत तेज, जानें कांग्रेस को कैसे घेर रही है भाजपा
छत्तीसगढ़ में विधानसभा के बाहर फर्जी प्रमाण पत्र को लेकर हुए नग्न प्रदर्शन ने प्रदेश में सियासी माहौल को गरमा दिया है. इसे लेकर मुख्य…
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में विधानसभा के बाहर फर्जी प्रमाण पत्र को लेकर हुए नग्न प्रदर्शन ने प्रदेश में सियासी माहौल को गरमा दिया है. इसे लेकर मुख्य विपक्षी दल भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस घटना को भाजपा हर हाल में भुनाना चाहती है. लिहाजा भगवा पार्टी इस मामले में सत्तारूढ़ कांग्रेस को हर मोर्चे पर घेरने की रणनीति बना रही है. मंगलवार को भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर दी. हालांकि इस मामले में कांग्रेस पूर्ववर्ती रमन सिंह की सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है.