राष्ट्रपति भवन में दिखा बस्तर का सांस्कृतिक वैभव: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मांझी-चालकी और कलाकारों को स्वयं परोसा भोजन

राष्ट्रपति भवन में बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और मांझी-चालकी के सम्मान में विशेष भोज आयोजित हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खुद भोजन परोसा और बस्तर दशहरा में शामिल होने की इच्छा जताई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और मांझी-चालकी के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में विशेष भोज का हुआ आयोजन.
Google CTA

देश के सर्वोच्च संवैधानिक भवन 'राष्ट्रपति भवन' में 30 जुलाई 2026 को बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक-परंपराओं और वेशभूषा का अप्रतिम वैभव देखने को मिला. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पहुंचे बस्तर के 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अतिथियों को न केवल आत्मीयता से स्वयं भोजन परोसा, बल्कि बस्तर दशहरा और बस्तर पंडुम में शामिल होने की इच्छा भी व्यक्त की.