‘नौ सालों में हमने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए निरंतर काम किया’, जानें रायगढ़ में क्या बोले पीएम मोदी
PM Modi Chhattisgarh Visit- छत्तीसगढ दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि बीते 9 वर्षों में उनकी सरकार ने प्रदेश के…
ADVERTISEMENT

PM Modi Chhattisgarh Visit- छत्तीसगढ दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि बीते 9 वर्षों में उनकी सरकार ने प्रदेश के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर काम किया है. पीएम ने छत्तीसगढ़ को देश के विकास का पॉवर हाउस बताया. प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में लगभग 6,350 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण रेल क्षेत्र परियोजनाएं देश को समर्पित किया. वहीं छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ की आधारशिला भी रखी. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्डों का भी वितरण किया.