रायगढ़ बैंक डकैती: 24 घंटे के भीतर पकड़े गए आरोपी, सीएम बोले- ‘सबका हिसाब होगा’
Raigarh Bank Robbery- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में बैंक डकैती के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पांच आरोपियों को अपने गिरफ्त में ले लिया…
ADVERTISEMENT

Raigarh Bank Robbery- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में बैंक डकैती के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पांच आरोपियों को अपने गिरफ्त में ले लिया है. वहीं रायगढ़ पुलिस ने लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन की भी बरामदगी की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर पुलिस को बधाई दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि चाहे बैंक लूटने वाले हों या फिर छत्तीसगढ़ लूटकर पनामा की बैंक भरने वाले… सबका हिसाब होगा.