मंगलसूत्र बना जान का दुश्मन...रायगढ़ में 3 बच्चों की मां की निर्मम हत्या, पता चली बिना तलाक लिव-इन वाली कहानी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात! मंगलसूत्र बना महिला की मौत की वजह. लिव-इन पार्टनर विकेश ने विवाद के बाद धनेश्वरी का गला उसी के मंगलसूत्र से घोंट दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा. पढ़ें पूरी क्राइम स्टोरी.
ADVERTISEMENT

प्रेमिका की हत्या करने वाले विकेश को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया.
गले में मंगलसूत्र चमक रहा था...महिला शव जमीन पर पड़ा था. विकेश उसे लेकर अस्पताल गया. डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम होने चला गया. विकेश अलग-अलग कहानियां बनाता रहा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पूरे मामले का खुलासा हो गया. पता चल गया कि असल कहानी क्या है. मंगलसूत्र और महिला की मौत का क्या कनेक्शन है.