शक के अंधेपन ने उजाड़ा परिवार: रायपुर में पति ने चाकू से गोदकर पत्नी और दो मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है पूरा मामला

चरित्र पर शक के चलते रायपुर में पति ने चाकू मारकर अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ से आया हैरान करने वाला मामला
छत्तीसगढ़ से आया हैरान करने वाला मामला
Google CTA

राजधानी के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. चरित्र पर शक और रोज-रोज के झगड़ों की वजह से एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. शनिवार की देर रात साहू पारा इलाके में किराए के मकान में रहने वाले एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. इस खूनी खेल में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद की गर्दन और शरीर पर वार कर जान देने की कोशिश की.