रायपुर में कारोबारी की कार में फायरिंग, अमेरिकी नंबर से आया था कॉल, अब पुलिस ने सीन रिक्रिएशन किया
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह उस वक्तर हड़कंप मच गया जब कोयला कारोबारी के ऑफिस के बाहर गोली चलने की घटना हो गई, पुलिस को संदेह है कि अमन साहू गैंग के शूटरों ने ने गोली चलाई है.
ADVERTISEMENT

Raipur Firing
Raipur Firing: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur News) के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोयला कारोबारी के ऑफिस के बाहर गोली चलने की घटना हो गई, पुलिस को संदेह है कि अमन साहू गैंग के शूटरों ने ने गोली चलाई है. दिन दहाड़े गोली चलने की घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। हालांकि गोलीकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है कोयला कारोबारी सुरक्षित है. अब इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीन का रिक्रिएशन किया है.
