छत्तीसगढ़: रायपुर के मेकाहारा में डॉक्टरों ने 11 साल के बच्चे की दिल से जुड़ी कैंसर की दुर्लभ सर्जरी क्यों किया विश्व रिकॉर्ड का दावा किया?

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के डॉक्टरों ने 11 साल के बच्चे के दिल से 400 ग्राम का दुर्लभ कैंसर ट्यूमर निकालकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. जानें इस जटिल सर्जरी और 'ड्यूएल अप्रोच टेक्नीक' के बारे में पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
11 साल के बच्चे के कैंसर का दुर्लभ ऑपरेशन.
google news

रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) के डॉक्टरों ने 11 साल के एक लड़के के दिल से जुड़े स्टेज-3 के दुर्लभ और फैलने वाले (इनवेसिव) थाइमिक कैंसर को सफलतापूर्वक निकाल दिया है. डॉक्टरों का कहना है कि इतनी जटिल सर्जरी से गुजरने वाले सबसे कम उम्र के मरीज के तौर पर यह एक विश्व रिकॉर्ड है.