राजनांदगांव: भाजपा नेता के बेटे की चाकू मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने की आरोपी को जनता के हवाले करने की मांग

Chhattisgarh Crime News- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के डोंगरगांव में भाजपा (Chhattisgarh BJP) महिला मोर्चा की नेता सरिता ढीमर के बेटे की चाकू मारकर…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Chhattisgarh Crime News- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के डोंगरगांव में भाजपा (Chhattisgarh BJP) महिला मोर्चा की नेता सरिता ढीमर के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि युवक का किसी दूसरे युवक से विवाद हुआ था. नशे की हालत में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया. वहीं इस दौरान एक अन्य युवक घायल हो गया है जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव मे किया जा रहा है. घटना मंगलवार की बताई जा रही है. हत्या की घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी को अपने हवाले किये जाने की मांग को लेकर राजनांदगांव चौकी मार्ग में बुधवार को चक्का जाम कर दिया. इससे घंटो आवागमन प्रभावित रहा.