Satnami Samaj Protest: ‘बिना शर्त सतनामी समाज के लोगों को रिहा किया जाए’, चंद्रशेखर के बाद मायावती की बड़ी मांग

Satnami Samaj Protest- आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद (कांशीराम) के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भी जैतखाम को काटने और बलौदा बाजार मामले में चिंता जाहिर की है.

ADVERTISEMENT

Mayawati, chandrashekhar
Mayawati, chandrashekhar
google news

Satnami Samaj Protest: छत्तीसगढ़ में आक्रोशित सतनामी समाज की आवाज अब राज्य के बाहर भी गूंजने लगी है. देश के कई जाने-माने नेता सतनामी समाज के आंदोलन को समर्थन देते दिखाई दे रहे हैं. आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद (कांशीराम) के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भी जैतखाम को काटने और बलौदा बाजार मामले में चिंता जाहिर की है.