सोशल मीडिया पोस्ट ने खड़ा किया विवाद, बाबा सत्यनारायण के समर्थन में उतरा साहू समाज

Satyanarayan Baba controversy: सोशल मीडिया पर बाबा सत्यनारायण को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से रायगढ़ में विवाद खड़ा हो गया है, जिससे साहू समाज और अन्य भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं. मामले को लेकर समाज ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
Google CTA

Satyanarayan Baba controversy: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोसमनारा क्षेत्र में पिछले 28 सालों से तपस्या में लीन बाबा सत्यनारायण को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. बीते दो दिनों से यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. बाबा के भक्तों और साहू समाज में इस टिप्पणी को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है.