बस्तर में 'कलम' का मौन धरना! पत्रकार की गिरफ्तारी पर भड़के मीडियाकर्मी, कलेक्टर-एसपी से की बड़ी मांग
गीदम मामले में पत्रकार की गिरफ्तारी और एट्रोसिटी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए बस्तर संभाग के पत्रकारों ने मौन धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया है.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ न्यूज
Chhattisgarh News: बस्तर संभाग में पत्रकारों और पुलिस के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. गीदम थाना क्षेत्र में हुई एक घटना और उसके बाद पत्रकार रौनक शिवहरे की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को पूरे बस्तर के पत्रकारों ने मोर्चा खोल दिया. सुकमा समेत संभाग के सातों जिलों में पत्रकारों ने मौन धरना देकर पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए और मामले की न्यायिक जांच की मांग की है.