'स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ती बिजली की खपत': रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के सर्वे में खुलासा
छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में हुए CSPDCL के सर्वे में खुलासा-स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती. जुलाई में खपत में 53% तक गिरावट दर्ज हुई. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रही भ्रांतियों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) ने एक बड़ा दावा किया है. प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर यह सामने आया है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली खपत में कोई बेवजह बढ़ोतरी नहीं होती, बल्कि बिजली बिल पूरी तरह से उपभोक्ता द्वारा किए जाने वाले वास्तविक उपयोग पर निर्भर करता है.
