सुकमा रेप केस: कांग्रेस का पलटवार- मणिपुर से ध्यान भटका रही है भाजपा, यह ‘जांच दल’ नहीं ‘बचाव दल’ है

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एर्राबोर में नाबालिग छात्रा से हुए बलात्कार के मामले में कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं. भाजपा…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एर्राबोर में नाबालिग छात्रा से हुए बलात्कार के मामले में कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं. भाजपा जहां प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ मामले में लीपापोती करने का दावा कर रही है. तो वहीं कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को मणिपुर हिंसा से ध्यान हटाने की साजिश करार दिया. बता दें कि दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन भाजपा कवासी लखमा के इस्तीफे पर अड़ी है. वहीं पार्टी ने इसे लेकर पांच सदस्यीय जांच दल को एर्राबोर भी भेजा. लेकिन जांच दल का आरोप है कि उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया गया.