ताड़मेटला मुठभेड़: सर्व आदिवासी समाज ने किया सुकमा बंद, कार्रवाई नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Tadmetla Encounter- छत्तीसगढ़ के ताड़मेटला में हुई मुठभेड़ की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए सर्व आदिवासी समाज के आह्वान पर शनिवार को…
ADVERTISEMENT

Tadmetla Encounter- छत्तीसगढ़ के ताड़मेटला में हुई मुठभेड़ की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए सर्व आदिवासी समाज के आह्वान पर शनिवार को सुकमा जिला बंद रहा. इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे. बंद का असर पूरे जिले में दिखा. दोरनापाल, तोंगपाल, छिंदगढ़ ,कोंटा में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद रहीं. बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के ताड़मेटला और दूलेड गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया. पुलिस अधिकारियों ने पांच सितंबर को यह जानकारी दी. लेकिन कई ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी नेता इस एनकाउंटर को फर्जी बता रहे हैं. इस संबंध में समाज की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी चिट्ठी लिखी जा चुकी है.