भिलाई में महिला टीचर के अपहरण की कहानी से फैली सनसनी, बंधी हालत में तस्वीर भेजा और फिर...
भिलाई में एक महिला टीचर को स्कूल जाते वक्त ऑटो चालक ने फिल्मी अंदाज़ में किडनैप कर लिया और पति से 5 लाख की फिरौती मांगी. पुलिस की तेज कार्रवाई में कुछ ही घंटों में महिला को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार सुबह एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे भिलाई को हिलाकर रख दिया. यहां एक महिला टीचर को स्कूल जाते वक्त फिल्मी स्टाइल में किडनैप कर लिया गया. रोज की तरह महिला घर से निकली, ऑटो में बैठकर स्कूल जा रही थी लेकिन रास्ते से ही उसे उठा लिया गया.
