Tokhan Sahu Profile: तोखन साहू बन गए मंत्री, उनके बारे में ये बात जानते हैं आप?

साल 2024 के चुनावी रण में सफलता के बाद केंद्र में फिर बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बन गई है. नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. नई कैबिनेट में इस बार भी छत्तीसगढ़ को जगह मिली है. बिलासपुर के नव निर्वाचित सांसद तोखन साहू (Tokhan Sahu) को मोदी मंत्रिमंडल (Modi Cabinet 2024) में शामिल किया गया है.

ADVERTISEMENT

Tokhan Sahu
Tokhan Sahu
google news

Tokhan Sahu Profile: साल 2024 के चुनावी रण में सफलता के बाद केंद्र में फिर बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बन गई है. नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. नई कैबिनेट में इस बार भी छत्तीसगढ़ को जगह मिली है. बिलासपुर के नव निर्वाचित सांसद तोखन साहू (Tokhan Sahu) को मोदी मंत्रिमंडल (Modi Cabinet 2024) में शामिल किया गया है. पीएम मोदी के शपथ ग्रहण से पहले पीएमओ से तोखन साहू को फोन आया, जिसके बाद वे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे. तोखन साहू पहली बार सांसद बने हैं और उन्हें पहली बार में ही मोदी कैबिनेट में शामिल होने का मौका मिला है. वे अब राज्यमंत्री (MoS) पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.