छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर से भिड़ी तेज रफ्तार कार, मौके पर पांच युवकों की मौत
जशपुर के पतराटोली में तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराने पर कार सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दे दी.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में देर रात एक तेज रफ्तार कार अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सीधा एक ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार पांचों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
