टीएस सिंहदेव का छलका दर्द! कहा- डिप्टी सीएम का कोई पॉवर नहीं होता, बृजमोहन ने ली चुटकी
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को कहा कि डिप्टी सीएम का कोई पॉवर ही नहीं होता. दरअसल उन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने को…
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को कहा कि डिप्टी सीएम का कोई पॉवर ही नहीं होता. दरअसल उन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने को लेकर सदन के भीतर भाजपा नेताओं ने चुटकी ली थी. जिस पर सिंहदेव ने अपनी प्रतिक्रिया दी. विधानसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को भाजपा की ओर से कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया. इसी दौरान सिंहदेव पर भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने चुटकी ली.