छत्तीसगढ़: मरीन ड्राइव पर दीये बेच रही मीरा से सीएम साय ने 1000 रुपये में खरीदा 'आशीर्वाद का दीया'
रायपुर के मरीन ड्राइव पर CM विष्णु देव साय ने दीये बेच रही मीरा से 1000 रुपये में खरीदा 'आशीर्वाद का दीया'. जानें महतारी वंदन योजना और सेवा संकल्प अभियान पर क्या बोले मुख्यमंत्री.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सीएम विष्णु देव साय के सोशल मीडिया X से.
Raipur news: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर उस वक्त लोग हैरान रह गए, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला अचानक सड़क किनारे रुक गया. मुख्यमंत्री गाड़ियों के काफिले से उतरकर सीधे सड़क किनारे पसरा लगाकर मिट्टी के दीये बेच रही मीरा नाम की महिला के पास पहुंचे. CM साय ने मीरा से आत्मीय बातचीत की और 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित होने वाले 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के लिए उससे मिट्टी का दीया खरीदा.
