बस्तर के कायाकल्प की योजना लेकर प्रधानमंत्री से मिले सीएम साय
सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी से मुलाकात कर बस्तर विकास, 10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना, 461 गांवों में बिजली और AIIA पर चर्चा की.
ADVERTISEMENT

सीएम विष्णु देव साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बस्तर के समग्र विकास का रोडमैप प्रधानमंत्री के सामने रखा और राज्य की कई प्रमुख परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया.मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से तीन प्रमुख विषयों पर विशेष सहयोग मांगा.
