माटी से जुड़ाव: गृहग्राम बगिया के खेतों में उतरे CM विष्णु देव साय, खुद बैलों के साथ हल चलाकर की 'बियासी'

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के अपने गृहग्राम बगिया में बैलों के साथ हल चलाकर बियासी की. जानिए सीएम साय ने अपनी खेती-किसानी और कृषि परंपराओं को लेकर क्या कहा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सीएम विष्णु देव साय के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

Raipur news: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी के प्रति अनूठा प्रेम एक बार फिर सामने आया है. मुख्यमंत्री साय ने अपने जशपुर जिले स्थित गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेतों का रुख किया और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के साथ हल चलाकर 'बियासी' की.