नीट विवाद: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- 'पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कोई राजनीति नहीं, स्टंट है'
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी के पीएम आवास प्रदर्शन को राजनीतिक स्टंट बताते हुए लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ कहा है. उन्होंने नीट मुद्दे पर सरकार को गंभीर बताते हुए कांग्रेस पर युवाओं को भड़काने और देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया.
ADVERTISEMENT

सीएम विष्णु साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर हुए हालिया प्रदर्शन को लेकर साय ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी जिम्मेदार नेता से ऐसे 'पॉलिटिकल स्टंट' की उम्मीद बिल्कुल नहीं की जाती. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ और बेहद निंदनीय करार दिया.
