मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील
Vishnu Deo Sai ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के ईंधन संरक्षण आह्वान का समर्थन करते हुए सरकारी कारकेड में वाहनों की संख्या कम करने और शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने जनता से भी कारपूलिंग और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सीएम विष्णु देव साय के सोशल मीडिया X से.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किए गए आह्वान का समर्थन करते हुए कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है.