कब कैंडी क्रश खेलते हैं सीएम बघेल? छत्तीसगढ़ की सियासत में कैसे हुई इस गेम की एंट्री, यहां जानें
Politics on Candy Crush in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ की सियासत में कैंडी क्रश (Candy Crush) को लेकर खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, भाजपा ने बुधवार…
ADVERTISEMENT

Politics on Candy Crush in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ की सियासत में कैंडी क्रश (Candy Crush) को लेकर खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, भाजपा ने बुधवार को दावा किया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन पर कांग्रेस की बैठक के दौरान अपने मोबाइल फोन पर गेम कैंडी क्रश खेलने में व्यस्त थे. इस पर बघेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह राज्य के पारंपरिक खेलों के साथ-साथ ‘कैंडी क्रश’ खेलना जारी रखेंगे. उन्होंने पूछा कि क्या कैंडी क्रश खेलना अपराध है?