बिना कोचिंग के किया सेल्फ स्टडी, तीसरे अटेम्पट में मिली सफलता, दुर्ग के देवेश साहू बने CGPSC-2024 के टॉपर
छत्तीसगढ़ पीएससी 2024 में दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने 773.5 अंक हासिल कर तीसरे प्रयास में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. साधारण परिवार से आने वाले देवेश ने दो साल सेल्फ स्टडी कर यह सफलता पाई और युवाओं को मेहनत व दृढ़ संकल्प का संदेश दिया.
ADVERTISEMENT

दुर्ग के देवेश साहू बने CGPSC-2024 टॉपर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं. इस बार दुर्ग जिले के देवेश प्रसाद साहू ने बाजी मारी है. उन्होंने कुल 773.5 अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. देवेश की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और लगातार संघर्ष का परिणाम है, क्योंकि उन्हें यह उपलब्धि तीसरे प्रयास में हासिल हुई है.
