कौन हैं दीपक बैज जिन्हें मिली प्रदेश कांग्रेस की कमान? जानिए, पार्टी ने क्यों जताया इस युवा नेता पर भरोसा
बस्तर के आदिवासी कांग्रेस नेता दीपक बैज का कद पार्टी में बढ़ गया है.दीपक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है.दीपक बस्तर लोकसभा…
ADVERTISEMENT

बस्तर के आदिवासी कांग्रेस नेता दीपक बैज का कद पार्टी में बढ़ गया है.दीपक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है.दीपक बस्तर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. बैज को अध्यक्ष बनाये जाने की कवायद पिछले 4 माह से चल रही थी.बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी वेणुगोपाल ने बैज के नाम का ऐलान किया.चुनाव से पहले कांग्रेस ने आदिवासी कार्ड को छेड़े बगैर दीपक को अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है. दीपक बैज छत्तीसगढ़ के अब तक के सबसे युवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बन गए हैं.41 वर्षीय दीपक को पाटी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है. इस नियुक्ति के साथ पार्टी ने आदिवासियों के साथ ही युवाओं को भी साधने की कोशिश की है. चुनाव में अभी लगभग 4 महीने का वक्त बचा हुआ है और इससे पहले इस नियुक्ति को कांग्रेस के नजरिए से बेहद खास माना जा रहा है. दीपक की नियुक्ति की तस्वीर उसी वक्त साफ होनी शुरू हो गई थी जब वे दिल्ली दरबार के करीब दिखना शुरू हुए थे. लगभग 4 महीने पहले उन्होंने दिल्ली में पीसीसी प्रभारी कुमारी शैलजा से भी मुलाकात की थी और माना जा रहा था कि इसके बाद ही दीपक की नियुक्ति की कवायद दिल्ली से शुरू हुई, लेकिन दीपक के नाम को लेकर रायपुर में उन्हें स्वीकार करने की स्थिति नहीं बन पा रही थी.यही वजह थी कि दिल्ली लगातार जाने और नेताओं से मिलने के बाद भी नाम फाइनल नही हो पा रहा था. कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि रायपुर के कुछ बड़े नेता दीपक को कमान सौंपे जाने के पक्ष में नहीं थे वे बस्तर को छोड़ रायपुर या फिर किसी दूसरे इलाके से अध्यक्ष चाहते थे.नेताओं को मनाने में दो महीने का वक्त लगा और आखिरकार चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में दीपक की लौ जल उठी.