कौन हैं विनोद वर्मा जिनके घर पड़ा ED का छापा? जानें सीएम बघेल के क्यों हैं खास

ED raid in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक बार फिर छापेमारी की है. इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel)…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

ED raid in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक बार फिर छापेमारी की है. इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के करीबियों पर केंद्रीय एजेंसी ने शिकंजा कसा है. ईडी ने बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा (Vinod Verma) और एक विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के परिसरों की तलाशी ली है. ईडी की कार्रवाई पर सीएम बघेल ने भी फौरन अपनी प्रतिक्रिया दी है. ऐसे तो सूबे में लगातार ईडी की छापेमार कार्रवाई चल रही है लेकिन विनोद वर्मा के घर पर केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई से सियासी हलचल तेज हो गई है.